आसींद में मनाया गया भगवान झूलेलाल जी का जन्ममहोत्सव चेटीचंड धूमधाम से मनाया

आसींद मंजूर आसींद/ सिंधी समाज आसीन्द द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में वरुण देवता भगवान झूलेलाल जी का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
सिंधी समाज के समाजसेवी ज्ञानचंद हरवानी ने बताया कि भगवान वरुण देवता झूलेलाल जी का जन्म महोत्सव आज सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया ,सर्वप्रथम प्रातः 8.15 बजे झूलेलाल मंदिर पर भगवान झूलेलाल की ज्योत जगाई गई , तत्पश्चात दोपहर 12.15 बजे अध्यक्ष चुन्नीलाल सुजनानी की अध्यक्षता में समाज के सभी सदस्यो ने झूलेलाल मंदिर पर जयकारों के साथ ध्वजा चढ़ाई ।
समाज की महिलाओं एवं युवा वर्ग द्वारा भजन कीर्तन एवं झलेलाल जी के पंजडे गाकर वरुण देवता का जन्म महोत्सव मनाया गया ।
दोहपर में भगवान झूलेलालजी एवं शहीद हेमू कालानी की झांकी निकाली गयी ,जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई गांधी चौक पर समाप्त हुई , गांधी चौक पर झूलेलाल का प्रसाद मीठे चावल एवं चने वितरण किया गया।
शाम को झूलेलाल वाटिका ,सिंधी कॉलोनी मे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई जिसमें भगवान वरुण देवता के स्वरूपों का वर्णन किया गया ।
तत्पश्चात भगवान वरुण देवता की महाआरती की गई एवं भगवान झूलेलाल जी की ज्योत को जल में प्रवाहित किया गया, सर्व समाज को प्रसाद का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष चुन्नीलाल सुजनानी , उपाध्यक्ष भगवानदास हरवानी , कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद हरवानी , भवानी शंकर ,ओम प्रकाश, कन्हैया लाल, बुद्धि प्रकाश ,चेतन ,प्रदीप, भीष्म कुमार, विनोद , भगवान दास, ओम प्रकाश ,राजेश ,जैकी ,राजू,अशोक ,जगु ,दौलत ,तुलसी, गौरी शंकर , एवं समाज से पधारे हुए कार्यकर्ता एवं महिलाए कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
