तीन छात्राओ का राज्य स्तर पर चयन, करियाला दूसरी बार जिला स्तर पर प्रथम

तीन छात्राओ का राज्य स्तर पर चयन, करियाला दूसरी बार जिला स्तर पर प्रथम
X



आसींद। हाल ही में 14 वर्षीय 68वी जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे आसींद तहसील की ग्राम पंचायत गांगलस के छोटे से ग्राम करियाला ने छात्रा वर्ग में फाइनल मुकाबले में सुशीला देवी माथुर स्कूल को हराकर लगातार दूसरी बार जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

विद्यालय के शा.शिक्षक मुहम्मद आसिफ खान कायमखानी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा पूजा कुमावत, कोमल कुमावत और भावना कुमावत का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। तीनों छात्राए पाली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। पूजा कुमावत व्यक्तिगत स्पर्धा में भी जिले में द्वितीय स्थान पर रही।

Next Story