दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आसींद मंजूर आसींद / ग्रामीण क्षेत्रों में खेलो को अधिक से अधिक बढ़वा देने के उद्देश्य के चलते मेरा भारत युवा भारत भीलवाड़ा के तत्वाधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में लाछुड़ा ग्राम पंचायत के आदर्श खेल स्टेडियम में दो दिवसीय कबड़ी वालीबाल रस्साकसी प्रतियोगियों का आज उद्घाटन हुआ इस उद्घाटन समारोह में लाछुड़ा सरपंच सुमनलता मेवाड़ा , ने किया वही इस समारोह में आसींद क्षेत्र के वालीबाल के खिलाड़ी ताराचंद मेवाडा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों निर्णायकों सुनिल कुमार भाटी सवार मल जाट की मौजूदगी प्रतियोगिता का ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया,वही इस प्रतियोगिता में जिले भर की ब्लॉक स्तर की बालिका एवं बालकों की टीम भाग ले रही है तथा आज दिन भर बालक बालिकाएं अपने खेल का कम खम दिखा रहे है तथा इस प्रतियोगिता को लेकर लाछुड़ा गांव में लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ हैं और लोग खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते मैदान के चारों ओर खड़े होकर आयोजित खेलो का आनंद ले रहे हैं वही प्रतियोगिता का कल समापन होगा और सुरक्षा को लेकर दौलतगढ़ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी तैनात है
