आरोग्य भारती द्वारा राष्ट्र विजय हेतु आदित्य हृदय स्त्रोत पारायण का आयोजन

भीलवाड़ा आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत द्वारा भीलवाड़ा महानगर में सैनिकों की रक्षा एवं राष्ट्र विजय हेतु सूर्य अभिषेक व होमात्मक श्री आदित्य हृदय स्तोत्रम पारायण का आयोजन चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष राधे श्याम जी चेचाणी, प्रांत सचिव कैलाश जी सोमानी के सानिध्य में आयुर्वेद विशेषज्ञ सेवा निवृत्त डॉ. सत्यनारायण शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इस यज्ञ के माध्यम से भारतीय सैनिकों की रक्षा एवं राष्ट्र विजय की कामना की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवा निवृत्त अधिकारी श्री श्याम सिंह राजपुरोहित ने की। महानगर सचिव डा संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ जी एल शर्मा, डॉ अनुराग शर्मा, डॉ प्रवीण ओझा, सुनील मानसिंहका, संजय सूर्या सहित
महानगर, विभाग , प्रांत के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
हवनोपरान्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व स्वस्थ ग्राम आयाम के राष्ट्रीय संयोजक स्मृति शेष मा सदाशिव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम आरोग्य भारती की रीति नीति से संपन्न हुआ।