अग्रवाल समाज ट्रस्ट के चुनाव 17 अगस्त को

अग्रवाल समाज ट्रस्ट के चुनाव 17 अगस्त  को
X

भीलवाड़ा | अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट, भीलवाड़ा की कार्यकारणी के संशोधित संविधान के अनुसार सात पदों के लिए चुनाव 17.08.2025 को निश्चित किये गये हैं। मुख्य चुनाव अधिकरी दीपक मित्तल (एडवोकेट) ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद (न्यूनतम 60 वर्ष आयु), उपाध्यक्ष पद (न्यूनतम 55 वर्ष आयु), महामंत्री, सहमंत्री (न्यूनतम 50 वर्ष आयु), कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष (न्यूनतम 45 वर्ष आयु) पदो के लिए संविधान अनुसार नियत की गई पात्रता के अनुसार चुनाव करवाए जाएंगे।

*चुनाव कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा -*

26.07.2025 को सांय 05.00 बजे सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जायेगा एवं दिनांक 27.07.2025 से 31.07.2025 तक प्रातः 11.00 बजे से 05.00 बजे तक सदस्यता सूची मे संशोधन करवाये जा सकेगे तत्पश्चात् दिनांक 04.08.2025 को सांय 05.00 बजे वैद्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। नामांकन पत्र दिनांक 06.08.2025 से 08.08.2025 तक दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक प्राप्त एवं जमा करवाये जा सकेगे। दिनांक 09.08.2025 को नामांकन पत्रो की जांच की जाकर सांय 05.00 बजे वैद्य नामांकन की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। नामांकन वापसी दिनांक 10.08.2025 से 13.08.2025 को दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक की जा सकेगी। वैद्य शेष प्रत्याशीयो कि अन्तिम सूची का प्रकाशन दिनांक 13.08.2025 को सांय 06.00 बजे किया जायेगा। उक्त समस्त कार्यवाही अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट कार्यालय नेहरू रोड़, भीलवाड़ा पर सम्पन्न की जायेगी।

सहायक चुनाव अधिकारी अभिषेक अग्रवाल (सी.ए.) ने बताया कि आवश्यकता होने पर मतदान दिनांक 17.08.2025 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक “अग्रवाल उत्सव भवन रोड़वेज बस स्टेण्ड के सामने भीलवाडा” मे करवाया जायेगा तथा मतदान के पश्चात मतगणना प्रारम्भ की जाकर मतगणना पूर्ण होने के पश्चात परिणाम घोषित किये जायेंगे। मतदाताओ को ट्रस्ट द्वारा जारी परिचय पत्र अथवा सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ मे लाना अनिवार्य होगा।

Tags

Next Story