अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस ने किया भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार, इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस ने किया भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी का विस्तार, इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
X


भीलवाड़ा | अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के संगठन विस्तार के तहत आज जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने बताया कि यह नियुक्तियाँ संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनुपम प्रेम कुमार बेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह धिगान (विधायक, दिल्ली) के निर्देशानुसार की गई हैं।

संगठन को मजबूती प्रदान करने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची:

जिला महामंत्री: शंकर सिंह चौहान एवं अनवर हुसैन मंसूरी

जिला उपाध्यक्ष: कमल कुमार कुचबंदा एवं विनोद मल्होत्रा

जिला महासचिव: कैलाश चंद्र कोली

जिला सचिव: रवि कुचबंदा एवं गुलाम हुसैन

जिला संगठन मंत्री: भैरूलाल नकवाल

ये नियुक्तियाँ प्रदेशाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) तरुण पंडित, प्रदेश महासचिव कश्मीर मोहम्मद शेख एवं प्रदेश सचिव राकेश देसाई की सहमति से की गई हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे संगठन हित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Next Story