ऑनलाइन लॉटरी में धांधली का आरोप — भाजपा नेता तेली ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग

भीलवाड़ा। भाजपा नेता **लादू लाल तेली** ने यूआईटी की आठ योजनाओं में निकाली गई **ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हुई धांधली** को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव सुधांश पंत को पत्र लिखकर **निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई** की मांग की है।
तेली ने आरोप लगाया कि लॉटरी प्रक्रिया में **न्यास अधिकारियों, भू-माफियाओं और आर्थिक-राजनीतिक पहुंच वाले लोगों** की मिलीभगत से **एक ही परिवार के नाम पर एक से अधिक भूखंड आवंटित किए गए**, जिससे आमजन के साथ खुला अन्याय हुआ है।
उन्होंने पत्र में कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की इस साजिशपूर्ण प्रक्रिया से सरकार और पार्टी के प्रति आमजन में गहरा **असंतोष व्याप्त** हो गया है। पारदर्शिता और निष्पक्षता के अभाव में जिन लोगों के नाम भूखंड निकले हैं, वह बिना मिलीभगत और भ्रष्टाचार के संभव ही नहीं।
तेली ने यह भी उल्लेख किया कि **लॉटरी प्रक्रिया में मिलीभगत से आमजन के साथ धोखा हुआ है।”**
भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से अपील की है कि **ऑनलाइन लॉटरी की निष्पक्ष जांच** कर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आमजन को न्याय मिल सके और सरकार की प्रतिष्ठा बनी रहे।
