माण्डल में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंति, प्रतिभा सम्मान समारोह व वाहन रैली का होगा आयोजन

माण्डल में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंति, प्रतिभा सम्मान समारोह व वाहन रैली का होगा आयोजन
X

भीलवाड़ा -डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मांडल तालाब की पाल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कालूलाल खटीक ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक मांडल नगर में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष जीवन ऐरवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

उपाध्यक्ष सौरभ कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं उपाध्यक्ष हेमराज ऐरवाल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष शिवलाल मांडल ने प्रति सदस्य सहयोग राशि निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा।

उपाध्यक्ष महावीर मेघवंशी ने बताया कि संघ की अगली बैठक श्री जी कॉलोनी बलाइखेड़ा (मांडल) में 18 मार्च शाम 5 बजे संघ की महत्वपूर्ण बैठक रहेगी।

बैठक में जीवन कालूखेड़ा, अमित गहलोत, सौरभ कटारिया, महावीर मेघवंशी, हेमराज रलायता, शिवलाल मांडल, अंतिम कुमार बारेठ, योगेश कुमार रेगर, किशनलाल बलाई, भगवानलाल बलाई, ओमप्रकाश बलाई सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Next Story