अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने मनाया 76 वा संविधान दिवस

अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने मनाया 76 वा संविधान दिवस
X

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-भारतीय संविधान हर भारतीय का गौरव है भारतीय संविधान के संविधान सभा द्वारा अंगीकार किया जाने के 76 वे वर्षगांठ के उपलक्ष में आज अंबेडकर विचार मंच संस्थान शाहपुरा द्वारा भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के माल्यार्पण किया गया और वहां उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया और कहां की भारतीय संविधान हर भारतीय नागरिक का गौरव है भारतीय संविधान ने देश के सभी नागरिकों के मूल अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित किए हैं हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए और संविधान की संपूर्ण जानकारी देश के प्रत्येक नागरिक को होना जरूरी है इस अवसर पर अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर,लादुराम जाडोतिया, देवीलाल बेरवा,वकील कमलेश मुंडेतिया,राजेन्द्र खटीक,सावर रेगर पूर्व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार घूसर,सुरेश रेगर भीम आर्मी सदस्य, विनोद कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार गुर्जर, चंद्रेश शर्मा, सत्यनारायण खटीक, पुष्पेंद्र कुमार घूसर,बद्री लाल आरणी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story