शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर दानपात्र से 10.22 लाख की राशि निकली

शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर दानपात्र से 10.22 लाख की राशि निकली
X

धनोप (राजेश शर्मा) । सोमवार को शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में गिनती हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष राणावत ने बताया कि दानपात्र से डेढ़ माह में 10 लाख 22 हजार 746 रुपए की राशि निकली। राशि गिनने में 5 घंटे का समय लगा जो सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रूपयों की गिनती चली। इससे पहले 14 अगस्त को दानपात्र से दो माह में 20.82 लाख की राशि निकली थी। इस दौरान अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, सचिव रमेश चंद्र पंडा, ट्रस्टी प्रदीप पंडा, कालू पंडा, महेश चंद्र जोशी, महावीर वैष्णव, सुनील पालड़ेचा, लालाराम माली आदि मौजूद रहे।

Next Story