दूध योजना व बकाया भुगतान पर रोष,: अजमेर में 24 को महाकुंभ भीलवाड़ा से किसान–पशुपालक और कांग्रेस नेता होंगे शामिल

अजमेर में 24 को महाकुंभ  भीलवाड़ा से  किसान–पशुपालक और कांग्रेस नेता होंगे शामिल
X


भीलवाड़ा हलचल। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना, मिड-डे मील की बकाया राशि भुगतान और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से किसानों और पशुपालकों में रोष है। इसी को लेकर 24 अगस्त को अजमेर में होने वाले दुग्ध उत्पादकों का सहकार महाकुंभ में भीलवाड़ा जिले से भी बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक और कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

यह महाकुंभ अजमेर के तबीजी स्थित कच्छावा गार्डन में होगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

25 हजार किसानों की जुटान का दावा

इस आयोजन का आह्वान अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने किया है। उनका कहना है कि महाकुंभ में पूरे प्रदेश से करीब 25 हजार किसान और पशुपालक शामिल होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।


Next Story