अंकित महासचिव और धर्मराज सचिव नियुक्त
भीलवाड़ा |अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष तरुण पण्डित के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महासचिव कश्मीर शेख एवं प्रदेश सचिव राकेश देसाई की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष मुकेश घुसर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मजदूरों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले प्रखर समाजसेवी धर्मराज खोकर को जिला सचिव तथा मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवी अंकित खोकर को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष मुकेश घुसर ने बताया कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संगठन की संवैधानिक मर्यादाओं तथा अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सदैव मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए प्रदान की गई है।
संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।


