पीएम श्री स्कूल बापूनगर में वार्षिक उत्सव की धूम: 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर सजी सांस्कृतिक संध्या

पीएम श्री स्कूल बापूनगर में वार्षिक उत्सव की धूम: एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर सजी सांस्कृतिक संध्या
X


भीलवाड़ा। पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद शंकर लाल माली, विशिष्ट अतिथि एडीईओ कैलाश सुथार, पार्षद लव कुमार जोशी एवं एसडीएमसी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

समारोह में छात्राओं ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व खेलकूद उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि शंकर लाल माली ने विद्यार्थियों को "भारत को जानो, भारत को मानो, भारत के बनो और भारत को बनाओ" का संदेश देते हुए राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा की मेधावी छात्राओं, पद्माक्षी पुरस्कार विजेताओं तथा नेट बॉल व बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार शर्मा, विभाग प्रचारक सत्यनारायण गूगड़, लक्ष्मण सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दूसरे चरण में कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन सुनीता जोशी ने किया तथा आभार स्नेहलता सनाढ्य ने व्यक्त किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story