पेंशनर समाज निंबाहेड़ा का वार्षिक अधिवेशन 22 फरवरी को

पेंशनर समाज निंबाहेड़ा का वार्षिक अधिवेशन 22 फरवरी को
X

निंबाहेड़ा। पेंशनर समाज निंबाहेड़ा की कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय के अनुसार स्थानीय पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन 22 फरवरी 2026, रविवार को कम्युनिटी सेंटर, आदर्श कॉलोनी निंबाहेड़ा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

अध्यक्ष मानमल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर (जयपुर) अपनी टीम सहित उपस्थित रहेंगे और पेंशनरों को आवश्यक जानकारियां प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पेंशनर समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया जाएगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत कदम के मार्गदर्शन में अधिवेशन की सफलता के लिए कार्य विभाजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह अधिवेशन पेंशनरों के हितों, समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Next Story