बीगोद में वार्षिक उत्सव मनाया

बीगोद में वार्षिक उत्सव मनाया
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड)बीगोद स्थानीय निजी पब्लिक स्कूल उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव उमंग 2026 एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास से आयोजित किया गया।

कक्षा 8 के विधार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई । शिक्षा,खेल, साहित्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।विधालय स्थापना के 22 वर्ष सफलता पूर्ण होने पर संस्थापक महेंद्र जैन ललकार ने इस विधालय की सन् 2004 में स्थापना के मार्गदर्शक प्रबुद्ध जनों एवं विधालय शुभारम्भ उद्घाटन कर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।समाज सेवी संस्था महावीर जनकल्याण संस्थान एवं निजी

पब्लिक स्कूल की ओर से

इस अवसर पर आंगनबाड़ी के निर्धन बालक बालिकाओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गयी। संस्थापक द्वारा अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधादायनी मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय थानाधिकारी जय सुल्तान के मुख्य आतिथ्य तथा पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति बागीत के अध्यक्ष भीम सिंह कानावत, फोजी कमल प्रजापत, दिगम्बर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष दीपक गोधा ,नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य सज्जन सोडाणी, जगदीश चन्द्र मुंदड़ा , महावीर जनकल्याण संस्थान के सदस्य श्यामलाल गहलोत के विशिष्ट अतिथि मे कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम कीअध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुनील पहाड़ियां ने की । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण होने वाले बालक, बालिकाओं को व्याख्याता राजेश मुणोत ने पुरस्कृत किया गया।

सेवा संघ संस्था की ओर से पदाधिकारियों के निर्देशानुसार दीपक जैन ने कक्षा 8 के विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को गर्म साले भेंट की। आगंतुक अतिथियों में पूर्व शिक्षिका मीना बाबेल, डिम्पल सिंघवी, बाबू सोनी,आदिल खलीफा, गोवर्धन मेवाडा़ एवं कई अभिभावकों ने भी अपनी ओर से स्वेच्छा से बच्चों को पुरस्कृत किया और उत्साह बढ़ाया।

शिक्षक मुकेश जैन एवं अमित बड़ोदिया ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। संस्था के संस्थापक महेंद्र जैन ललकार ने शिक्षक स्टाफ को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा आगंतुक अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। डिम्पल सिंघवी ने देश भक्ति से ओत-प्रोत स्वर से मधुर संगीत सुनाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीतों पर नृत्य किया अभिनय के माध्यम से प्रेरणा दी।तीन घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम की उपस्थिति दर्शकों ने सराहना की। कार्यक्रम में असलम लोहार, राजकुमार आगाल,असफाक मीर,भोपाल सिंह लोढ़ा, विधालय स्टाफ सहित अनेक महिलाएं , पुरुष तथा विधार्थी उपस्थित थे।

Next Story