राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न

भीलवाड़ा। राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी, भीलवाड़ा में आज विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इसी अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह भी भावनात्मक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दुर्गालाल जी सोनी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता जीनगर ने की I
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती किए समक्ष दीप प्रज्वलन के दीप मंत्री के साथ किया गया।
इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर एवं सेठ मुरलीधर मानसिंहा कन्या विद्यालय, भीलवाड़ा की प्रधानाचार्य सुषमा विश्नोई, गरिमामय उपस्थिति रही ।
प्रधानाचार्य सुनीता जीनगर ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि स्थानीय विद्यालय बालिका शिक्षा को समर्पित एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है। विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय द्वारा नियमित अध्ययन के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, स्काउट-गाइड, व्यावसायिक शिक्षा एवं विभिन्न सहशैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। विद्यालय की छात्राएँ शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, संस्कारित एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनाना है। अंत में उन्होंने विद्यालय को निरंतर सहयोग प्रदान करने हेतु अतिथियों, अभिभावकों, भामाशाहों एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों कुसुम पोरवाल एवं पार्वती शर्मा का सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बोर्ड परीक्षा में प्रविष्ट होने वाली बालिकाओ को तनाव मुक्त होकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु कहा साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा की परीक्षा पे चर्चा के अंश को बालिकाओ के समक्ष रखा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की I
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बालिकाओ ने खम्मा घणी, ये कथा संग्राम की , राम आएँगे , विविधता में एकता , बोले तो मीठे लागो . ओं रे चिरैया सहित कई लोकनृत्य एवं बोलीवूड गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया I छात्राओ द्वारा बालिका शिक्षा , विधार्थी जीवन के उतार चढाव एवं शिक्षा के महत्व को चरितार्थ करने हेतु नाट्य प्रस्तुति दी गई I
इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओ में शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षको को श्रेष्ठ परिणाम देने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया I साथ ही अकादमिक क्षेत्र में , सहशैक्षिणिक गतिविधियों में , व्यवसायिक शिक्षा , खेलकूद, स्काउट गाइड एवं स्टूडेंट पुलिस कैडेट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया I
विदाई समारोह में बाहरवीं की छात्राओं को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई एवं कक्षा ग्यारवी एवं बाहरवीं की बालिकाओ ने अपने विचार प्रस्तुत किये I
कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुज नुवाल एवं संध्या रानी द्वारा किया गया I समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन में उपाचार्य रजनी मेहता ने अतिथियों , विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण,छात्राओ एवं भामाशाह के प्रति कृतज्ञता प्रकट की I
