टंकण गति परीक्षा के लिए 27 अप्रैल तक करें आवेदन

भीलवाड़ा। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित, ऐसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति 31 दिसंबर 2022 से पूर्व हुई हो तथा उनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उतीर्ण नही की है, को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी दो टंकण परीक्षाओं में बैठने के लिए दो और अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर रणजीत सिंह ने जिले के समस्त विभागाध्यक्षों व कार्यालयध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे 31 दिसंबर 2022 पूर्व नियुक्त ऐसे मृतक आश्रित कर्मचारी जिनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उतीर्ण नही की है। वे अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय की वेबसाइट www.bhilwara.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर आवेदन पत्र की समस्त पूर्तियां कर 27 अप्रैल सायं 5 बजे तक जिला कलक्टर कार्यालय को प्रेषित करें। तथा ऐसे अभ्यर्थी (31 दिसंबर 2022 के पश्चात नियुक्त कर्मचारी) जिन्होंने माह मई 2026 में आयोजित होने वाली टंकण गति परीक्षा हेतु अभी तक आवेदन पत्र प्रेषित नही किये वे अपने आवेदन वेबसाइट से डाउनलोड कर समस्त पूर्ति कर 27 अप्रैल तक प्रेषित करें।
अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ निधार्रित राशि का परीक्षा शुल्क 500/- रूपये की डी. डी. जो कि जिला कलक्टर भीलवाड़ा के पक्ष में देय होगा। 27 अप्रैल 2026 के पश्चात प्राप्त वाले आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।
