अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस में प्रदेश महासचिव व सचिव कि नियुक्तियाँ

भीलवाड़ा, अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ तरुण कुमार पंडित द्वारा संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह धिंगान एवं राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. प्रेम कुमार बेगी के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन सर्वटे की अनुसंशा पर निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है— कश्मीर मोहम्मद शेख — प्रदेश महासचिव, जिला भीलवाड़ा व राकेश देसाई — प्रदेश सचिव, जिला भीलवाड़ा
इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तरुण पंडित द्वारा की गई। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त पदाधिकारी मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा, संगठन विस्तार, श्रमिक हितों के संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
संगठन के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मुकेश घुसर ने बताया कि अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी अधिकारों के लिए निरंतर कार्यरत है तथा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने हेतु यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।
प्रदेश कार्यकारिणी में भीलवाड़ा जिले के प्रतिनिधियों को शामिल करने पर समर्थकों में काफी उत्साह है ।
