राजस्थान दिवस पर उत्सव भीलवाड़ा में 25 कलाकारों की कला प्रदर्शनी आज से

राजस्थान दिवस पर उत्सव भीलवाड़ा में 25 कलाकारों की कला प्रदर्शनी आज से
X

भीलवाड़ा। राजस्थान दिवस के अवसर पर शहर में कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दीपिका आर्ट अकैडमी व नवदीप के संयुक्त तत्वावधान में 25 कलाकारों की बहुआयामी कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

दीपिका पाराशर ने बताया कि यह प्रदर्शनी 29 मार्च से 2 अप्रैल तक दीपिका आर्ट अकैडमी परिसर में आयोजित होगी, जिसका शुभारंभ 29 मार्च को सायं 4 बजे किया जाएगा। प्रदर्शनी में पेंटिंग, फोटोग्राफी, प्रिंट मेकिंग सहित विभिन्न कला विधाओं का सृजनात्मक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक कलाकार अपनी अनूठी अभिव्यक्ति को अलग-अलग माध्यमों से प्रस्तुत करेगा।

इस कला आयोजन में भीलवाड़ा के 25 प्रतिभाशाली कलाकार भाग ले रहे हैं, जो अपनी रचनाओं के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परम्परा और रंग-बिरंगी जीवन शैली को दर्शकों के समक्ष जीवंत करेंगे।

राजस्थान दिवस के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शनी शहर में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

इनकी कलाकृतियां होगी प्रदर्शित

दीपिका पाराशर (पेंटिंग), शिल्पा चैधरी (पेंटिंग), सीमा सांखला ( पेंटिंग), प्रिया समदानी (पेंटिंग ), मंथु राॅय,(पेंटिंग ), रिम्पा घटक( पेंटिंग), राखी बलाई (फोटोग्राफी), खुशी कंवर (स्टोन पेंटिंग ), शीला बलाई (पेंटिंग), रंजना सुथार,(पेंटिंग ), अदिति नरेड़िया (पेंटिंग), शैफाली राठौड़ (पेंटिंग ), चंचल पंवार,(पेंटिग ), नव्या जैन (पेंटिंग), गुंजन बहेड़िया (चंपदजपदह ), सुरभि पारीक (फोटोग्राफी ), योगेश खटीक (फोटोग्राफी ), चिराग प्रजापत (पेंटिंग), काजल प्रजापत (फंड पेंटिंग), रिया छापरवाल (फंड पेंटिंग), तनु धोबी (प्रिंट मेकिंग ), कृष्णा शर्मा (प्रिंट मेकिंग), जया कोली (पेंटिंग), शालू विश्नोई (पेंटिंग) मुदित रजक (फोटोग्राफी) की कलाकृतियों का प्रदर्शन होगा।

Next Story