आसींद प्रीमियर लीग सीजन-8 का समापन, आंबेडकर लायंस बने विजेता

भीलवाड़ा। आसींद प्रीमियर लीग सीजन-8 का समापन जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट श्री सीमेंट और बांगर सीमेंट द्वारा प्रायोजित किया गया।
फाइनल मुकाबला कमल लैब और आंबेडकर लायंस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन के बाद आंबेडकर लायंस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमान नीरज गुर्जर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा श्री सीमेंट के पुनीत विजयवर्गीय और अजय सैनी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस सफल आयोजन के पीछे आयोजन समिति के सदस्य कमलेश सेन, गजेन्द्र खटीक, निर्मल मेघवंशी, आर्यन सेन और कन्हैया लाल गुर्जर का विशेष योगदान रहा। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों के जुनून ने इस टूर्नामेंट को क्षेत्र का सबसे चर्चित क्रिकेट आयोजन बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि प्रदर्शन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में और भी बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
