आसींद तहसीलदार का ब्राह्मणों की सरेरी में गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण

आसींद तहसीलदार का ब्राह्मणों की सरेरी में गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण
X

आसींद (मंजूर)। देशव्यापी एलपीजी गैस सघन चेकिंग अभियान के तहत आज आसींद तहसीलदार जय सिंह ने ब्राह्मणों की सरेरी स्थित भारत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी की कार्यप्रणाली को खंगाला और उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया।

तहसीलदार जय सिंह ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से गैस आपूर्ति और एजेंसी के व्यवहार के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने एजेंसी संचालक और कर्मचारियों से गैस बुकिंग रिकॉर्ड की जांच की और सख्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के निर्धारित समय के भीतर ही सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे गैस किल्लत से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। तहसीलदार ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति भ्रामक भ्रांतियां फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags

Next Story