अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता का भीलवाड़ा में आयोजन, 26 बालिका टीमों ने लिया भाग

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित खेलो इंडिया अभियान के तहत अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन भीलवाड़ा सेपरा टकरा संघ की ओर से 15 फरवरी को मोदी ग्राउंड पर किया गया।
संघ के अध्यक्ष अभिजीत सारड़ा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि दामोदर अग्रवाल सांसद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष लाजपत आचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल गुर्जर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री एवं रोशन मेघवंशी पूर्व भाजपा महामंत्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर संघ की कार्यकारिणी के सदस्य संदीप संघवी, बिश्लेश्वर डाड, रौनक पटवारी, दिनेश गुप्ता, महेश सांवरिया, राजेश ओझा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
संघ के सचिव डॉ. हिम्मत सिंह कानावत ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में 26 बालिका टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के अशोक सोडाणी मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा ने की। अतिथियों ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता का संचालन रिम्पी जैन ने किया।
प्रतियोगिता परिणामों में प्रथम स्थान मालोला क्लब, द्वितीय स्थान रा.बा.उ.मा.वि. कलकीपुरा, तृतीय स्थान स्टार्ट क्लब मालोला एवं चतुर्थ स्थान स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल बनेड़ा ने प्राप्त किया।
अंत में संघ की बैठक आयोजित कर आगामी प्रतियोगिता आमेसर (आसीन्द) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
