अस्मिता खेलों इंडिया सेपक टकरा लीग प्रतियोगिता 15 को

भीलवाड़ा । खेल मंत्रालय की ओर से संचालित अस्मिता खेलों इण्डिया सेपक टकरा लींग 2025-26 का मोदी ग्राउण्ड पर आयोजित होगी।

संघ के अध्यक्ष अभिजीत सारड़ा ने बताया कि 15 फरवरी को अस्मिता खेलों इंडिया लीग का आयोजन किया जा रहा है, इसमंे केवल बालिका खिलाड़ी ही भाग लेगें।

संघ के सचिव डॉ. हिम्मत सिंह कानावत ने बताया कि लीग प्रारंभ 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे से होगा, उद्घाटन समारोह 10 बजे होगा एवं समापन समारोह 4 बजे होगा। प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष टी.के. सिंह मौजूद रहेगें। प्रतियोगिता में लगभग 100 बालिका खिलाड़ी भाग लेगें।

Tags

Next Story