गंगापुर में युवाओं व उद्यमियों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्थानीय बालाजी ग्रांड फेमली रेस्टोरेंट में गंगापुर ब्लॉक के युवाओं एवं उद्योगपतियों के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता सेमिनार का आयोजन संचालन ऑर्गेनाइज़र एवं ट्रेनर जगदीश व्यास के नेतृत्व में किया गया। सेमिनार में क्षेत्र के युवा, व्यापारी एवं उद्यमियों सहित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार के दौरान राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय उद्यमियों को नए उद्योग एवं व्यापार के अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।आयोजकों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से युवा अपने नए व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, वहीं छोटे और मध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है।
बैठक के दौरान विशेष रूप से एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि सरकारी योजनाओं तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग कर उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाई जा सकती है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सेमिनार में निम्नलिखित योजनाओं एवं नीतियों पर विशेष चर्चा की गई मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना,
डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना,
ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी 2025,एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पॉलिसी,MSME पॉलिसी
एक्सपोर्ट पॉलिसी सेमिनार के वक्ता व्यास ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि सही जानकारी और योजनाओं का लाभ लिया जाए तो युवा नए उद्योग स्थापित कर न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यवसाय से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश लोहिया,बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक
शोभा लाल जीनगर,
मुरली डांगी,दिनेश लक्षकार,पारस मल खोईवाल, पिंटू खोईवाल,सहित अनेक व्यापारी व उद्यमी मौजूद रहे।
