अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जब्त

X
By - vijay |16 Feb 2026 11:01 PM IST
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गेंदलिया व भाकलिया के बीच में अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए, अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया । ट्रैक्टर को थाना लाकर खड़ा कर कार्रवाई शुरू की ।।
Next Story
