बेमाली गांव में आंगनबाड़ी में बच्चों को बैग वितरीत

X
By - मदन लाल वैष्णव |25 Feb 2026 5:06 PM IST
भीलवाड़ा। करेड़ा पंचायत समिति के बेमाली गांव में आंगनबाड़ी 3 को आधुनिक सुविधाओं से लैश नंदघर के रूप में विकसित किया गया।
यह पहल अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से साकार हुई। क्लस्टर सुपरवाइजर हुसैना बानू ने बताया कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए बच्चों को बैग सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर मगनीराम और बच्चों की माताएँ उपस्थित रहीं। इनके साथ क्लस्टर सुपरवाइजर हुसैना बानू, कार्यकर्ता लक्ष्मी बलाई समेत कई महिलाएं भी मौजूद रहीं।
Tags
Next Story
