बच्चों को बैग, टिफिन व बॉटल वितरित

बच्चों को बैग, टिफिन व बॉटल वितरित
X

भीलवाड़ा स्वराज सूटिंग लिमिटेड द्वारा कट्स संस्थान के सहयोग से शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु सीएसआर गतिविधि के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कीरो का खेड़ा एवं आंगनवाड़ी केंद्र गाडरी खेड़ा में 45 बच्चों को (स्कूल बैग लंच बॉक्स एवं वॉटर बोतल) का वितरण किया गया। परियोजना परिचय एवं स्वागत उद्बोधन गौहर महमूद केंद्र समन्वयक, कट्स ने किया ।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गोपाल शर्मा जन प्रतिनिधि, ग्रोथ सेंटर, हमीरगढ़ , भूरालाल कीर समाजसेवी, कमलेश गुर्जर, धर्मराज गुर्जर,रामलाल कुमावत, किशन लाल गुर्जर, आदि समाजसेवीयों ने स्वराज सूटिंग लिमिटेड एवं कट्स संस्थान की इस पहल पर बहुत आभार व्यक्त किया एवं क्षेत्र में इस तरह के सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के हेतु प्रेरित किया राहुल वर्मा कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस ऑफिसर, स्वराज सूटिंग लिमिटेड, ने विद्यार्थियों को कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेट्री कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए, कंपनी सेक्रेटरी की एक कंपनी के सुशासन में भूमिका को बताते हुए, सी.एस. के क्षेत्र में करियर गाइडेंस के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में आईसीडीएस विभाग से नीतू अग्रवाल सेक्टर सुपरवाइजर, गौहर महमूद कट्स केंद्र समन्वयक, अनीता शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गायत्री मोड़ रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को अल्पाहार दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन कट्स के गौरव चतुर्वेदी परियोजना समन्वयक ने किया एवं आभार दीपमाला जांगिड़ प्रधानाचार्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कीरो का खेड़ा ने किया।

Next Story