बन्ना एवं सिंह भाजपा में हुए सम्मिलित

बन्ना एवं सिंह भाजपा में हुए सम्मिलित
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड)विधायक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी भगवत सिंह राणावत (लाला बन्ना) व कांग्रेस पार्टी से मांडलगढ़ पंचायत समिति सदस्य युवराज सिंह राणावत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, कोटड़ी प्रधान, उप प्रधान सुथार, पंचायत समिति सदस्य राणावत सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहें।

Next Story