भीलवाड़ा में बरसाना जैसी धूम: झूलेलाल मंदिर में महिलाओं ने खेला भव्य फागोत्सव, गुलाल और फूलों से महका मंदिर

भीलवाड़ा में बरसाना जैसी धूम: झूलेलाल मंदिर में महिलाओं ने खेला भव्य फागोत्सव, गुलाल और फूलों से महका मंदिर
X


भीलवाड़ा (मूलचन्द पेसवानी) | नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल मंदिर गुरुवार को रंगों, खुशबू और भक्ति के अनूठे संगम का साक्षी बना। सिंधी समाज की झूलेलाल महिला मंडली ने मथुरा-वृंदावन और बरसाना की तर्ज पर भगवान राधा-कृष्ण एवं इष्टदेव झूलेलाल संग भव्य फागोत्सव मनाया। जैसे ही मंदिर प्रांगण में अबीर-गुलाल की फुहार उड़ी, पूरा वातावरण 'लाल साईं' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

भक्ति और नृत्य की बही सरिता

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि पूज्य हेमराज मल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव का शुभारंभ दादी भगवंती भगत के नेतृत्व में हुआ। सपना झूरानी, कोमल चावला, सीमा भगत सहित सैकड़ों महिलाओं ने भगवान झूलेलाल को गुलाल अर्पित कर पुष्प वर्षा की। ढोलक और मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे मंदिर परिसर में मिनी वृंदावन सा नजारा नजर आया।

सिंधी व्यंजनों का लगा भोग

उत्सव के दौरान भगवान को पारंपरिक सिंधी व्यंजनों जैसे गीयर, रोट प्रसाद की कुटी और रेवड़ी का विशेष भोग लगाया गया। बाद में यह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। रंगों से सराबोर चेहरों और आपसी भाईचारे ने इस आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संकल्प

महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ फागोत्सव मनाने का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story