बसंत पर्व गायत्री शक्तिपीठ पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न

X
By - मदन लाल वैष्णव |23 Jan 2026 12:59 PM IST
भीलवाड़ा । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा पर बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा पर बसंत पंचमी के उपलक्ष पर सुबह 9 बजे से 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ तीन पारियों में संपन्न हुआ ।यज्ञ देवेंद्र जी त्रिपाठी, शकुन्तला दरगड, सोनिया जी भारद्वाज, ने करवाया तथा गुरु दीक्षा, विद्यारंभ,पुंसवन,जन्मदिवस इत्यादि सभी संस्कार निशुल्क संपन्न करवाए गए।
वसंत पंचमी गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्मदिवस भी है।मिशन के सभी महत्वपूर्ण कार्यों का आरंभ आचार्य द्वारा इसी पर्व से हुआ। इस पर्व को गायत्री परिवार विश्व के करीब 100 देश में फैला हुआ जो सभी श्रद्धा से बनाते हैं।तत्पश्चात प्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई। सभी परिजनों का अच्छा सहयोग रहा।
Tags
Next Story
