राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूरे होने पर भीलवाड़ा में भजन आनंद और विशेष आरती का आयोजन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूरे होने पर भीलवाड़ा में भजन आनंद और विशेष आरती का आयोजन
X

भीलवाड़ा। बृहस्पतिवार को अयोध्या में प्रभु राम के विशाल मंदिर में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भीलवाड़ा में श्री जलदाय पंचमुखी महादेव मंदिर में राम दरबार के सम्मुख भजन और विशेष आरती का आयोजन महादेव के भक्तों द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार दिन में 4:00 बजे से 6:00 बजे तक भजन गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद सायं 6:15 बजे विशेष आरती आयोजित होगी। आरती के पश्चात सभी उपस्थित भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर भजनों का आनंद लें और प्रसाद ग्रहण करें। यह आयोजन भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से परिपूर्ण रहने का अवसर प्रदान करेगा।

Tags

Next Story