राम डूंगरी महादेव मंदिर पर 16 को भजन संध्या,17 फरवरी को मेला

X
By - vijay |14 Feb 2026 11:19 AM IST
आकोला( रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे के निकटवर्ती राम डूंगरी महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी जोरो से चल रही हैं।शिवरात्रि पर्व को लेकर राम डूंगरी महादेव मंदिर की पहाड़ी रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही हैं।शिवरात्रि पर्व पर 16 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गायक कलाकार सुप्रसिद्ध भजन गायक माया गुर्जरी,रघुनाथ गुर्जर,पारस गुर्जर सोडास, नृत्यांगना अनू,नीलू भीलवाड़ा,कॉमेडी कमल ठाला चित्तौड़,भजनों की प्रस्तुति देगे।17 फरवरी को राम डूंगरी महादेव मंदिर के डूंगरी से नीचे प्रांगण में एक दिवसीय मेला लगेगा जिसमें डॉलर,चक्री, जुले,सहित कई प्रकार की दुकान लगेगी।
Next Story
