चांदगढ़ में भजन संध्या में भक्तिरस की धूम

चांदगढ़ में भजन संध्या में भक्तिरस की धूम
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड) निकटवर्ती कस्बे के चांदगढ़ गांव स्थित पाल का देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में शुक्रवार रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति में लीन नजर आए।

आयोजक कमेटी के सदस्य श्यामलाल सुवालका ने बताया कि कार्यक्रम में देवनारायण भगवान की कथा का आयोजन श्री बोर का मंड म्यूजिकल ग्रुप, बडला जाटों का द्वारा किया गया। कथा वाचक अंबालाल सालवी एवं शिवराज गाडरी ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

वहीं कलाकार पीरू ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। पूरी रात भजन-संगीत का दौर चलता रहा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

Next Story