भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, कमलेश बोड़ाना बने अध्यक्ष

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद की वीर शिवाजी शाखा के सचिव पंकज अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी है। संगठन के सेवा और संस्कार कार्यों को गति देने के लिए अनुभवी और उत्साही सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

प्रमुख पदों पर नियुक्तियां:

कार्यकारिणी में कमलेश बोड़ाना को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में नवीन अग्रवाल, राज कुमार समदानी एवं दुर्गा लाल सोनी को जिम्मेदारी मिली है। सचिव पद पर पंकज अग्रवाल, संयुक्त सचिव हरीश अग्रवाल एवं वित्त सचिव के रूप में दीपक चोरड़िया कार्यभार संभालेंगे। महिला विंग में वर्षा मित्तल को संयोजिका एवं रेनू तोषनीवाल को सह संयोजिका नियुक्त किया गया है।

विभिन्न प्रकल्पों के प्रभारी:

संगठन ने सेवा, संस्कार और संपर्क के लिए विस्तृत टीम तैयार की है:

संपर्क: सुनील भंसाली (संयोजक), हुकम सिंह (सह संयोजक)।

सेवा: अनुराग वोहरा (संयोजक), विनीत नंदवाना (सह संयोजक)।

संस्कार: सरिता जैन (संयोजिका), संगीता अरोड़ा (सह संयोजिका)।

पर्यावरण: उमेश शर्मा (संयोजक), शिव बाहेती (सह संयोजक)।

संगठन व जागृति: संगठन सचिव मनोज सोनी, महिला जागृत प्रभारी डॉ. रूपा व मोनिका जागेटिया, युवा प्रभारी सुशीला कोठारी व खुशबू सोनी।

प्रकल्प: भारत को जानो हेतु आदित्य व्यास व शुभम जैन, चिकित्सा एवं देहदान हेतु डॉ. महेश व डॉ. दीपक को नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, शिविरों और खेल गतिविधियों के लिए भी अलग-अलग प्रभारियों की घोषणा की गई है, जो वर्ष भर परिषद के प्रकल्पों का संचालन करेंगे।

5 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह

सचिव पंकज अग्रवाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह 5 अप्रैल को संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में परिषद के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्य सेवा कार्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।

Next Story