भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, गिरीश अग्रवाल को फिर मिली कमान

भीलवाड़ा । राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद की 'विवेकानंद' शाखा, भीलवाड़ा ने आगामी सत्र 2026-2027 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर सेवा के संकल्प को नया विस्तार दिया है। नई टीम की कमान गिरीश अग्रवाल को सौंपी गई है, जिन्हें सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके साथ ही संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर सुमित जागेटिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयोजक सम्पर्क, विनती तापड़िया को उपाध्यक्ष, के. जी. सोनी को सचिव तथा आदित्य मानसिंहका को वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन की आंतरिक मजबूती के लिए मनोज माहेश्वरी और सत्य नारायण झंवर को सह-सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। सेवा कार्यों को विकेंद्रीकृत करते हुए परिषद ने विभिन्न प्रकल्पों के लिए भी प्रभारियों की घोषणा की है, जिसमें महिला सहभागिता की कमान अन्नु हिम्मतरामका और सुचिता झंवर को दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कमलेश जैन नेत्रदान व देहदान, नितिन हिम्मतरामका रक्तदान और प्रदीप हिम्मतरामका चिकित्सा सेवा एवं फिजियोथेरेपी का कार्य देखेंगे। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए राकेश तिवाड़ी और संजय राठी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। संस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में भैरुलाल अजमेरा और अतुल शाह 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का संचालन करेंगे, जबकि शिवनारायण ईनाणी और दुर्गा लाल जोशी गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का जिम्मा संभालेंगे।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े अन्य प्रकल्पों में प्रतिक्षा मैलाना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल किशन पारीक दिव्यांग शिविर और विक्रम चौधरी आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर के माध्यम से अपनी सेवाएँ देंगे। कार्यकारिणी को अनुभव का साथ देने के लिए शान्तिलाल पानगडिया, दामोदर प्रसाद अग्रवाल और रामेश्वर लाल काबरा सहित तेरह प्रबुद्ध नागरिकों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने विश्वास जताया कि यह नई टीम सेवा और संस्कार के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Tags

Next Story