भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, न‍िकाली रैली

X

**-n-n**भीलवाड़ा:** भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने आज भीलवाड़ा में एक विशाल रैली निकाली। रैली का आयोजन बीएमएस की गौरवशाली विरासत और श्रमिकों के अधिकारों के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए किया गया।-n-nरैली कार्यालय से शुरू हुई और कलेक्ट्रेट से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और संगठन की विचारधारा का प्रचार किया। रैली का समापन कार्यालय पर हुआ।-n-nविद्युत महासंघ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मा काठात ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रख्यात विचारक, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और बीएमएस के संस्थापक स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी के मार्गदर्शन में हुई थी।-n-nउन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ पिछले सत्तर वर्षों से मजदूरों और श्रमिकों की उचित मांगों को उठाता रहा है। यह संगठन न केवल भारत का, बल्कि विश्व का पहला ऐसा संगठन है जो श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित है।-n-nकाठात ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस को रैली निकालकर हर्षोल्लास से मनाया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Tags

Next Story