भीलवाड़ा कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश सचिव मंसूरी का किया स्वागत

X
भीलवाड़ा |कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया की अली मंसूरी के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव बनाएं जाने के बाद पहली बार पुर आगमन पर कांग्रेस सेवादल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं जिलाध्यक्ष योगेश सोनी के नेतृत्व में पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अमरवाल , सेवानिवृत जिला कोषाधिकारी राधेश्याम धनोपिया ,जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रभारी मुस्ताक अली मंसूरी , सोशियल मीडिया के धनराज जाट,अशोक सोनी , सेवादल के राजेश एवं रतन तेली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story
