भीलवाडा दाधीच समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गोठ-मांगलोद मंदिर के पुजारियों पर कार्रवाई की मांग

भीलवाड़ा। नागौर जिले के गोठ-मांगलोद स्थित दाधीच समाज की कुलदेवी माता दधिमती के मंदिर में हुई अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में आज भीलवाड़ा दाधीच समाज में भारी रोष देखा गया। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर के पुजारियों ने समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दाधीच के साथ दुर्व्यवहार, अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि पुजारियों ने लंबे समय से मंदिर परिसर में आतंक और भय का वातावरण बना रखा है, जिससे देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँच रही है।
समाज की मुख्य मांगें:
घटना के दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था को जिला प्रशासन अपने हाथ में ले ताकि वहां भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिला दाधीच मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी कांदा, न्यास अध्यक्ष हरि प्रकाश कंठ के नेतृत्व में समस्त भीलवाडा जिले से समाज के अनेक सेकड़ो प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
