भीलवाड़ा डेयरी की नई पहल: अब 6 किलो के पैक में मिलेंगे दही और छाछ, शादियों और त्योहारों के लिए विशेष सुविधा

भीलवाड़ा डेयरी की नई पहल: अब 6 किलो के पैक में मिलेंगे दही और छाछ, शादियों और त्योहारों के लिए विशेष सुविधा
X

भीलवाड़ा हलचल। भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (भीलवाड़ा डेयरी) ने उपभोक्ताओं की सुविधा और बाजार की मांग को देखते हुए दही और छाछ के बड़े पैक लॉन्च करने का निर्णय लिया है। यह कदम विशेष रूप से आगामी शादियों, धार्मिक कार्यक्रमों और त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

भीलवाड़ा दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने बताया कि सामाजिक और मांगलिक आयोजनों में उपभोक्ताओं की भारी मांग (बल्क डिमांड) रहती है। परिवहन को आसान बनाने और रियायती दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब 06 किलो का दही पॉली पैक और 06 लीटर की प्लेन छाछ का पॉली पैक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

डेयरी प्रशासन के अनुसार, इन नए बड़े पैक की दरें काफी आकर्षक रखी गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

दही (06 किलो पॉलीपैक): 330/- रुपये प्रति पैक

प्लेन छाछ (06 लीटर पॉली पैक): 162/- रुपये प्रति पैक

प्रबंध संचालक ने बताया कि ये उत्पाद अतिशीघ्र बाजार में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे, जिससे अब बड़े आयोजनों के लिए अलग-अलग छोटे पैकेट खरीदने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

Tags

Next Story