भीलवाड़ा: फर्स्ट रैंक कोचिंग क्लासेज़ सेंटर के बाहर बिजली मीटर में लगी आग, धुआं भरने से मची अफरा तफरी

भीलवाड़ा: फर्स्ट रैंक कोचिंग क्लासेज़ सेंटर के बाहर बिजली मीटर में लगी आग,  धुआं भरने से मची अफरा तफरी
X

भीलवाड़ा हलचल । सोमवार शाम विजय सिंह पथिक नगर स्थित **फर्स्ट रैंक कोचिंग क्लासेज़** में अचानक हड़कंप मच गया। कोचिंग सेंटर के बाहर लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे उठता धुआं अंदर क्लासरूम तक पहुंच गया। उस वक्त दर्जनों छात्र पढ़ाई कर रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ समय के लिए यायात भी तह गया . की बच्चे जल्दी बजी में वहा से निकलने के प्रयास में नजर आये .

अचानक भड़की आग, धुएं से घबराए छात्र


सिक्योर मीटिरिंग एंड सर्विसेज के सुपरवाइजर शंभुसिंह राठौड़ ने बताया कि कृष्णा हॉस्पिटल के नजदीक लेमन लाइब्रेरी के विद्युत मीटर में स्पार्किंग की शिकायत मिलने पर कंपनी से दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दोनों ने मीटर की सील काटी, तभी स्पार्किंग होने लगी और मीटर में आग लग गई। पीयूसी का होने से मीटर जल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते धुएं का गुबार फैल गया और कोचिंग सेंटर के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

टेक्नीशियन ने बुझाई आग

घटना के तुरंत बाद टेक्नीशियन ने मौके पर मौजूद फायर सेफ्टी इक्विपमेंट से आग पर काबू पा लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन तब तक आग नियंत्रण में आ चुकी थी। हादसे के चलते आसपास का यातायात कुछ देर के लिए ठप हो गया।

बाल-बाल बचे छात्र

हादसे के समय सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। अचानक धुआं फैलते ही घबराकर वे बाहर भागे। मौके पर मची भगदड़ से हालात तनावपूर्ण हो गए, हालांकि शिक्षकों और स्टाफ ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Next Story