भीलवाड़ा: टाउन हॉल में गूँजा पीएम मोदी का संदेश, सजीव प्रसारण देख गद्गद हुए शहरवासी

भीलवाड़ा: टाउन हॉल में गूँजा पीएम मोदी का संदेश, सजीव प्रसारण देख गद्गद हुए शहरवासी
X

भीलवाड़ा,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शनिवार को भीलवाड़ा के नगर निगम टाउन हॉल में किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में 7 नव नियुक्त कार्मिको को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू, एडीएम प्रतिभा, सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर में कहा, “सरकार ने हमेशा महिलाओं की छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने को प्राथमिकता दी है। एचपीवी टीकाकरण अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए समर्पित है“। उन्होंने कहा, “महिलाएं हर घर की रीढ़ हैं, और 2014 से बीजेपी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं“।

अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी ने 16,686 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें उरबन डेवलपमेंट, पेयजल, सड़क, रेलवे, सिंचाई और ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा, 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जो विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित हुए हैं।

Next Story