भीलवाड़ा: 80 फीट रोड पर डिवाइडर निर्माण का विरोध, कॉलोनीवासियों ने लगाया जाम

भीलवाड़ा: 80 फीट रोड पर डिवाइडर निर्माण का विरोध, कॉलोनीवासियों ने लगाया जाम
X

भीलवाड़ा। शहर के 80 फीट रोड पर यूआईटी (UIT) द्वारा बनाए जा रहे डिवाइडर को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। शारदा चौराहे से लेकर 200 फीट चौराहे तक बन रहे इस डिवाइडर में कहीं भी कट (रास्ता) नहीं छोड़े जाने से नाराज आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों ने आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और मार्ग को बंद कर दिया।

ज्ञापन के बाद भी काम जारी, बढ़ी नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि शारदा कॉलोनी, विराटनगर, पारसमणि, रुक्मणी, सरस्वती विहार, उगम विहार और बिश्नोई खेड़ा के निवासी इस समस्या को लेकर कल यूआईटी कार्यालय पहुंचे थे और अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बावजूद ठेकेदार ने बिना किसी बदलाव के निर्माण कार्य जारी रखा, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया।

'रॉन्ग साइड' का खतरा और एक्सीडेंट का डर

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि डिवाइडर के बीच में उचित स्थानों पर कट दिया जाए। स्थानीय निवासियों का तर्क है कि:

कट नहीं होने से लोगों को लंबी दूरी तय कर यू-टर्न लेना पड़ेगा।

मजबूरी में लोग 'रॉन्ग साइड' (गलत दिशा) में वाहन चलाएंगे, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा।

कॉलोनी के मुख्य रास्तों के सामने रास्ता देना सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से अनिवार्य है।

मौके पर मौजूद लोगों ने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं और डिवाइडर बनने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आवाजाही के लिए बीच में रास्ता दिया जाना बेहद जरूरी है। समाचार लिखे जाने तक कॉलोनीवासी अपनी मांग पर अड़े हुए थे।

Tags

Next Story