जीनगर और मेघवंशी को मिला राज्यपाल अवार्ड

X
By - vijay |14 Feb 2026 3:03 PM IST
भीलवाड़ा |राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मुख्यालय, जयपुर के तत्वाधान में स्काउट एंड गाइड स्टेट ट्रेनिंग सेंटर, जगतपुरा आयोजित हुए राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में भीलवाड़ा निवासी रोवर रेंजर राखी जीनगर पुत्री प्रकाश जीनगर और मुकेश मेघवंशी को माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा सम्मानित किया गया। भीलवाड़ा स्काउट गाईड हेड सीओ मैडम ओमकुमारी चौहान के नेतृत्व में भीलवाड़ा के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य पुरस्कार के लिए इन दो प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया गया है।
कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल हरि भाऊ बागड़े एवम राजस्थान सरकार पंचायत राज राज्य मंत्री ओटाराम जी देवासी और स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन जी आर्य ने बच्चों को सम्मानित किया।
Next Story
