हमीरगढ़ की स्नेहा शर्मा ने लहराया परचम, 92.67% अंक हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन

हमीरगढ़ की स्नेहा शर्मा ने लहराया परचम, 92.67% अंक हासिल कर स्कूल का नाम किया रोशन
X

हमीरगढ़ (भीलवाड़ा)। राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणामों में हमीरगढ़ क्षेत्र की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता का लोहा मनवाया है। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), बस स्टैंड, हमीरगढ़ की छात्रा स्नेहा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्नेहा शर्मा सुपुत्री मुकेश शर्मा एवं माता श्रीमती गीता देवी, ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। सभी विषयों में विशेष योग्यता (Distinction) के साथ उन्होंने कुल 556 अंक अर्जित कर 'प्रथम श्रेणी' में सफलता प्राप्त की है।स्नेहा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। उनकी इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

Next Story