भीलवाड़ा: कुएं में गिरे बैल का सफल रेस्क्यू, गौरक्षकों और ग्रामीणों ने बचाई जान

भीलवाड़ा: कुएं में गिरे बैल का सफल रेस्क्यू, गौरक्षकों और ग्रामीणों ने बचाई जान
X


भीलवाड़ा (लकी शर्मा): जिले के जीवलिया गांव में एक बैल के अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना गौरक्षक हिंदू सेना (GHS) और कोटेश्वर उपचार केंद्र गुड्डा की टीम को दी गई, जिन्होंने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

गौरक्षकों और ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में उतरने का साहस दिखाया। रस्सियों और उपलब्ध अन्य संसाधनों के सहारे बेहद सूझबूझ के साथ बैल को बांधा गया। घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बैल को सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बैल के बाहर आते ही वहां मौजूद ग्रामवासियों ने राहत की सांस ली और बचाव दल का आभार जताया।





गौसेवा के लिए सदैव तत्पर है टीम: कुलदीप माली

GHS टीम के अध्यक्ष कुलदीप माली और केंद्र प्रमुख सोनू वैष्णव ने बताया कि यह चुनौतीपूर्ण कार्य सभी साथियों और ग्रामवासियों के अटूट सहयोग से ही सफल हो पाया है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि उनकी टीम भविष्य में भी गौसेवा और मूक पशुओं की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहेगी।

इस सफल रेस्क्यू अभियान और सेवा कार्य में सोनू, कुलदीप, प्रिंस, शिव, अर्जुन, चेतन, देवराज, नीरज, कन्हैया, शेर सिंह राठौड़, मोनू सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह, सोनू सिंह और लोकेंद्र सिंह का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story