भीलवाड़ा: गौमाता की प्यास बुझाने के लिए समिति की अनूठी पहल, फ्री मिलेगी पानी की टंकियाँ

भीलवाड़ा: गौमाता की प्यास बुझाने के लिए समिति की अनूठी पहल, फ्री मिलेगी पानी की टंकियाँ
X


भीलवाड़ा |श्री राम गौसेवा समिति के राम लखन ने बताया कि हर वर्ष के भाती इस बार भी श्री राम गौसेवा समिति परिवार ओर भामाशाहों द्वारा 200 गाय के पानी पीने की निःशुल्क टंकिया ओर पक्षियों के लिए 100 परिंडे 18 मार्च शाम को 5 बजे चारभुजा चौराहा , मालोला चौराहा R2R सैलून के पीछे , वितरण किए जायेंगे , मार्च महीना लगते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हे तो जून जुलाई में क्या हाल होगा , गौमाता नंदी महाराज पानी के लिए प्यासे ना रहे , भीलवाड़ा ओर आस पास के क्षेत्र में जहां गौमाता को पानी के लिए भटकना पड़ता हे वहां पर हमारे द्वारा उचित पानी की व्यवस्था की जाएगी और अगर आस पास पानी की जहां व्यवस्था नहीं हे वहां पानी के टैंकर द्वारा उन टंकियों को भरवाया जायेगा ताकी गौमाता नंदी महाराज या अन्य पशु पानी से प्यासे नहीं मरे ,समिति द्वारा संकल्प दिलाया जाएगा कि नित्य पानी की टंकी को साफ करे ओर पानी से भर कर रखे ।।

Next Story