भीलवाड़ा के तेली राष्ट्रपति रोवर अवार्ड से सम्मानित

भीलवाड़ा के तेली राष्ट्रपति रोवर अवार्ड से सम्मानित
X

भीलवाड़ा, आमलीगढ़ निवासी एडवोकेट विनोद तेली को राष्ट्रपति रोवर अवार्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें 31 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित रोवर अवार्ड रैली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश के कुल 11 रोवरों ने भाग लिया, जिसमें भीलवाड़ा जिले से अकेले विनोद तेली ने प्रतिनिधित्व किया।

एडवोकेट विनोद तेली इससे पूर्व भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिविरों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और प्रदेश सहित भीलवाड़ा का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित किया है।

Next Story