विष्णु महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वज स्थापना की

विष्णु महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वज स्थापना की
X

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के नोहरा ( जित्यास ) गांव में काली छाट के देवनारायण भगवान मंदिर पर विष्णु महायज्ञ को लेकर आज माही सप्तमी के मौके पर भूमि पूजन कर ध्वज की स्थापना की । ग्रामीणों ने बताया कि नोहरा गांव में काली छाट के देवनारायण मंदिर पर आगामी 27 मार्च से 21 कुंडात्मक विष्णु महायज्ञ की शुरुआत होगी, इसको लेकर रविवार को माही सप्तमी के मौके पर देवनारायण भगवान के मंदिर प्रांगण में दोपहर 1:15 बजे पंडित हरीशंकर के मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ दीपक पुरी जी महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन कर ध्वज की स्थापना की । इस दौरान भोपाजी गोपाललाल जाट, पुजारी गणेशमल जाट, भंवरलाल जाट, प्रभु लाल जाट, कन्हैयालाल जाट, कालू लाल जाट आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story