ढ़ोकलिया विद्यालय में 20 बालिकाओं को साइकिलें वितरण की

ढ़ोकलिया विद्यालय में 20 बालिकाओं को साइकिलें वितरण की
X

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ोकलिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण की गई । ढोकलिया विद्यालय में कक्षा 9 की 20 बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई । साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि निवृतमान प्रधान करण सिंह बेलवा, अध्यक्षता कैलाश चंद्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि उप प्रधान कैलाश चंद्र सुथार व धर्मचंद जीनगर आदि कई मौजूद रहे ।।

Next Story