राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: तबादलों से हटा बैन, 8 अप्रैल से 20 दिन के लिए खुलेंगे ट्रांसफर

X
भीलवाड़ा हलचल । राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। नए आदेशों के तहत आगामी 8 अप्रैल से 20 दिन के लिए तबादले खोले जा रहे हैं। लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे भीलवाड़ा सहित पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के लिए यह एक बहुप्रतीक्षित खबर है। सरकार के इस फैसले के बाद विभागों में हलचल तेज हो गई है। 8 अप्रैल से शुरू होने वाली तबादलों की यह प्रक्रिया 20 दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रशासनिक और ऐच्छिक स्थानांतरण किए जा सकेंगे। इस छूट से उन हजारों कर्मचारियों को विशेष राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपने गृह जिले या अन्य पसंदीदा स्थानों पर जाने के लिए प्रयासरत थे। अब विभागीय स्तर पर आवेदन लेने और तबादला सूचियां तैयार करने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।
Next Story
